फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं आने से 18 वर्ष से ऊपर को लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वैक्सीन के अभाव में 18 साल से अधिक उम्र के कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो पाया लेकिन जिसे में फिलहाल वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। ऐसे में टीकाकरण अभियान शुरू होने की फिलहाल उम्मीद नहीं दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन का स्टॉक पहुंचने की स्थिति में ही टीकाकरण अभियान शुरू हो पाएगा। 45 वर्ष से ऊपर के लिए रविवार को टीके आने की संभावना है, उनका टीकाकरण नियमित चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिले के केंद्रों पर शनिवार को भी टीकाकरण का काम प्रभावित रहा। जिले में अभी तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका का काम किया जा रहा था। शुक्रवार को ही टीके खत्म हो गए थे। शनिवार को केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग चक्कर लगा रहे थे। वहीं रविवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगने के अभियान की शुरूआत होनी है। सरकारी अस्पताल में टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। निजी अस्पताल में पैसे देने होंगे। निजी अस्पतालों को वैक्सीन भी स्वयं खरीदनी पड़ेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने स्तर पर तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। अधिकारों का कहना है कि वैक्सीन मिलने के तुरंत बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में टीके की है कमी
पिछले कुछ दिनों में जिले में वैक्सीन की कमी नहीं हुई है। इससे 45 साल से अधिक लोगों के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान में प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी कम संख्या में टीके आ रहे हैं जिससे बार-बार टीके खत्म हो रहे हैं। इसी वजह से शनिवार को जिले के अधिकतर स्थानों पर टीकाकरण बंद रहा।
विज्ञापन

टीके आने में लग सकता है समय:
अधिकारियों का कहना है कि 18 से 44 वर्ष तक टीकाकरण अभियान में अभी समय लग सकता है। पर्याप्त संख्या में टीके आने के बाद ही यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभी तक राज्य सरकार के पास ही टीके नहीं पहुंचे हैं। प्राथमिकता 45 वर्ष ऊपर वाले लोगों को दी जाएगी।
18 से 44 वर्ष के लिए अलग लगेगा काउंटर
भीड़ से निपटने के लिए अस्पताल में 18 से 44 उम्र के लोगों के लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। इन लोगों को ऑनलाइन ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आए मैसेज की फोटो कॉपी करवाकर लानी होगी। इसके बाद उसको सीधी वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा। अस्पताल में केवल 45 वर्ष से ऊपर वालों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। अभी इस अभियान में थोड़ा समय लग सकता है। वहीं 45 से ऊपर के लोगों का टीकाकरण नियमित चलता रहेगा।
-डॉ. प्रदीप यादव, आरएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें