फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उष्मापुर की टीम आठ ओवर में 72 रन बनाकर रही विजेता

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- गांव जेरपुर में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो मैच खेले गए। इस दौरान उष्मापुर की टीम आठ ओवर में 72 रन बनाकर विजेता रही। वहीं टीम के रविंद्र मैन आफ द मैच बने।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव ने बताया कि केमला की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। उष्मापुर टीम ने आठ ओवर में 72 रन बनाकर तीन रन से विजयी रही जबकि केमला की टीम 69 रनों ही ढेर हो गई। इसी टीम के रविंद्र मैन आफ द मैच बने।
वहीं दूसरा मैच रिवासा व उष्मापुर की टीमों के मध्य हुआ। उष्मापुर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की। उष्मापुर की टीम ने छह ओवरों में 46 रन बनाए जबकि रिवासा की टीम ने पांच ओवरों में ही जीत हासिल की। रिवासा टीम से विकास मैन आफ द मैच रहे। विकास यादव व विक्रम पंच ने एम्पायरिंग की।
विज्ञापन

सुरेंद्र यादव ने बताया कि 17 फरवरी को मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र यादव, बृजलाल पूर्व सरपंच, हरिकेश, कर्ण सिंह फौजी, रविंद्र सरपंच उष्मापुर, राजबीर सहित कई खेलप्रमी मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला प्रबंधन कमेटी प्रधान सुरेन्द्र यादव पूर्व सरपंच, कर्मवीर, राजवीर, बृजलाल पूर्व सरपंच सहित कई दर्शक उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें