महेंद्रगढ़। यूरिया लेने के लिए सोमवार को रेलवे रोड पर सरकारी खाद केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। केंद्र पर 2400 बैग यूरिया पहुंचते ही लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे यूरिया वितरण का कार्य शुरू किया गया था। शाम तीन बजे तक जारी रहा।
सोसाइटी के कर्मचारियों के सहयोग से खाद का वितरण किया गया। हैफेड के मैनेजर जगराम ने बताया कि रविवार देर शाम को सरकारी खाद केंद्र पर 2400 बैग पहुंचे। सोमवार की सुबह किसानों को यूरिया खाद वितरण कार्य शुरू कर दिया। खरीद केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। एक किसान को तीन बैग वितरित किया गया। करीब 150 से अधिक किसानों को यूरिया वितरित किया गया। सोसायटी के कर्मचारियों ने शाम तीन बजे किसानों को यूरिया खाद वितरित किया गया। 1950 यूरिया के बैग बच गए उनको मंगलवार को वितरित किया जाएगा। किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी