फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा, सुविधाएं नहीं

Sat, 25 May 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल का दर्ज बढ़ गया, लेकिन सुविधाएं वहीं की वहीं है। जरूरी उपकरणों व मशीनों के अभाव में चिकित्सक भी लाचार हैं। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफर अस्पताल के रूप में पहचान बना रहा है।
विज्ञापन

पुराने भवन में जगह व पर्याप्त संसाधनों के अभाव में पुराने रिहायशी मकानाें में उपचार किया जा रहा है। क्षेत्र की छह लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं का जिम्मा उठा रहे अस्पताल दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाओं में कोई विस्तार नहीं किया गया। ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया जाता है। 27 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के नए भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।
लोगों की मांग पर सरकार की ओर से वर्ष 2019 में उप नागरिक अस्पताल इसका दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल कर दिया गया था। साथ ही 50 बेड से 100 बेड का करने की घोषणा हुई थी। 100 बेड का तो कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पाया। बेहतर सुविधाओं के लिए भवन का अभाव नजर आने लगा तो नए भवन के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली। 10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास का काम शुरू किया गया। इसमें आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, आधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं मिलनी आरंभ हो सकेंगी, लेकिन अभी छह माह इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुविधाओं की कमी

जिले के किसी भी अस्पताल में सिटी स्कैन तक की सुविधा नहीं है। इसके कारण मरजीं को रेवाड़ी, भिवानी व गुरूग्राम सहित नजदीक लगते प्रदेशों का सहारा लेना पड़ता है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, सी-एआरएम मशीन, ईएनटी सर्जन तक की सुविधा नहीं है।
अस्पताल में यह है ओपीडी का आंकड़ा
क्षेत्र के करीब 104 गांवों की करीब छह लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पर्याप्त सुविधाएं तक नहीं हैं। प्रतिदिन औसतन 600 से अधिक ओपीडी होती हैं। हर माह औसतन 18 से 20 हजार लोग स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए आते हैं। प्रतिमाह औसतन 200 से अधिक लोग दुर्घटनाओं में घायल होकर उपचार लेने पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें भी रेफर कर दिया जाता है।
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन व ईएनटी सर्जन नहीं होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। नया भवन मिलने के बाद सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


-डॉ. अभिषेक सैनी, आरएमओ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें