फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूनिवर्सिटी लेवल का एनएसएस कैंप कल से नारनौल में

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल का राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप महिला महाविद्यालय में 21 जनवरी से लगाएगा। यूनिवर्सिटी लेवल के इस कैंप में 37 महाविद्यालयों के 200 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

कैंप के दौरान सात दिनों तक सभी छात्र-छात्राएं महिला कॉलेज में रहेंगी। इनके ठहरने व खाने आदि की सभी व्यवस्था अलग-अलग कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई है। महिला कॉलेज में इस तरह का बड़ा कैंप पहली बार आयोजित किया जा रहा। इसको लेकर कॉलेज तैयारी में जुटा है। कॉलेज में पहले दिन एनएसएस कैंप का शुभारंभ नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव करेंगे। 27 जनवरी को समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व एनएसएस स्टेट आफिसर दिनेश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
कैंप के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। एनएसएस कैंप की थीम विकसित भारत 2047 व मेरा भारत रहेगी। कैंप में 20 कार्यक्रम अधिकारी होंगे। रोजाना कैंप का शुभारंभ व्यायाम व श्रमदान के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न विषयों पर भाषण और दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियावीं, पंजाबी नृत्य, रागनी व कविता पाठ आदि शामिल होंगे। इसी दौरान एनएसएस के छात्रों द्वारा साइबर अपराध से बचाव को लेकर सर्वे करवाया जाएगा। बाल मजदूरी निषेध व रक्तदान दान आदि जैसे जागरूक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

वर्जन-

कॉलेज में यूनिवर्सिटी स्तर का एनएसएस कैंप पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस आयोजन को सफल बनाने कि लिए समस्त स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। कैंप को लेकर कॉलेज की छात्राओं में भी काफी उत्साह है।-डाॅ. आरपी सिंह। प्राचार्य महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें