फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किलोमीटर दूर गए बार प्रतिनिधि मंडल के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दिया महज एक मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के लिए 60 किलोमीटर दूर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलने गए बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को एक घंटा इंतजार के बाद केवल एक मिनट का ही समय मिला। इन 60 सेंकड में बार एसोसिएशन ने अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने केवल इतना ही कहा कि मौजिज लोगों से मिलेंगे। इसके बाद ही विचार करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत यादव एवं उप प्रधान धर्मबीर ने बताया कि सोमवार को उनका प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलने गया था। बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मिलने रेवाड़ी स्थित उनके आवास पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि वहां पर लगभग एक घंटे तक राव का इंतजार किया। दोपहर एक बजे राव इंद्रजीत उनसे मिले तो उन्हें मात्र एक या दो मिनट ही दिए। बार एसोसिएधन के अधिवक्ताओं ने अवगत करवाया कि महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाया जाए चाहे नारनौल का अलग जिला बना दें। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रधान अजीत यादव ने बताया कि राव इंद्रजीत ने कहा दोनों क्षेत्रों के मौजिजान लोगों से बातचीत करके बताएंगे। बातचीत होने के बाद ही मांग पर विचार किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोशिएशन महेंद्रगढ़ प्रधान अजीत सिंह, उपप्रधान धर्मबीर, रमेश बोहरा, किरोड़ी लाल, सतबीर, सतीश, धर्मबीर, गोदाराम, संजय राव, विनोद पाली शामिल थे।
सात महिला अधिवक्ता अनशन पर
महेंद्रगढ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का धरना सोमवार को 56 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को सात महिला अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठीं। अधिवक्ता अजनेश यादव, कविता यादव, मनोरमा, सुजाता शेखावत, शर्मिला यादव व सीमा सैनी अनशन पर रही। आरती राजपूत, रजनी कलोरिया, अंकिता, नैना, दीपिका, निकिता, ज्योति, नंदिनी, प्रियंका, ज्योति, मीनू, अशोक कुमार सिसोठ, मनजीत वर्मा रिवासा, कंवर सिंह आर्य, नरेश कुमार , धर्मपाल नंबरदार, इंजीनियर संदीप बचीनी, नरेश नंबरदार,हवा सिंह ,शिवम, नितिन, पंकज धरना स्थल पर समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस महेंद्रगढ़ बनाए जाने की मांग की
अधिवक्ता अजनेश यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (छात्रा) की प्रधान आरती राजपूत के नेतृत्व में एसडीएम विश्राम कुमार मीणा को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह महेंद्रगढ़ में आयोजित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें