फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में सैकड़ों मीटर तार और दो दर्जन फव्वारा नोजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उसी प्रकार नोजल चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर किसान बेहद परेशान है। शनिवार रात चोर 5 किसानों के खेतों में सैकड़ों मीटर बिजली की केबल और दो दर्जन के करीब फव्वारा नोजल चुरा कर ले गए। चोरों ने गांव उनिदा निवासी पप्पू ठेकेदार के कुएं से 40 मीटर, धर्मवीर के 60 मीटर और राजवीर के कुएं से 50 मीटर बिजली के तार चुराकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने गांव तुर्कीयावास निवासी रतनलाल की 10 और हरिराम के खेत से 8 फव्वारा नोजल चुरा कर ले गए। किसान बताते हैं कि यह घटना करीब मध्य रात्रि की है क्योंकि किसान उस वक्त खेत में लाइन बदलने के लिए जा रहे थे। तो किसानों को देखकर चोर गाड़ी से फरार हो गए। किसानों ने इस संबंध में अटेली पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें