फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मंत्री के पुत्र के निधन पर जताया शोक

Fri, 26 Jul 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15विधायक ओमप्रकाश यादव के निवास पर शोक व्यक्त करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्
विज्ञापन
नारनौल। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र उमेश यादव के निधन पर उनके खडखड़ी मोहल्ला आवास पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस संसार में मनुष्य का आना और जाना एक विधि का विधान है लेकिन जवान उम्र में जिस माता-पिता का बच्चा उन्हें छोड़कर चला जाता है इससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। जिस तरह पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र स्वर्गीय उमेश यादव का जवान अवस्था में ही निधन हो जाना बड़े दुख की बात है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव व उनके परिवार का ढांढस बंधाया। हरियाणा सरकार में मंत्री सीमा त्रिखा, तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री जाकर हुसैन, पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक मूलाराम चौधरी, हिसार यादव सभा के प्रधान विजेंद्र यादव, अशोक बोहरा, तेज प्रकाश एडवोकेट, प्रोफेसर रोशन लाल यादव, सतीश उर्फ बबली सिहार, मनोज सेकवाल, राजू कमानियां ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें