महेंद्रगढ़। दिवाली को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं। त्योहार पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए निगम की ओर से पांच टीमों का गठन किया गया है।
इस दौरान निगम की अलग-अलग टीम ने पुराने व जर्जर हो चुके तार को भी बदल दिया है। पेड़ों की टहनियों की कटाई भी कर दी गई है।
20 अक्तूबर तक बिजली निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कर्मचारी व अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनाती की गई है। बिजली निगम की ओर रोशनी के पर्व दिवाली पर अघोषित कटों, फाल्ट, लाइनलॉस पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
एसडीओ की निगरानी में पांच टीमों का गठन किया गया। एक टीम में एसडीओं, जेई सहित तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक टीम को हेल्पलाइन नंबर पर विशेष तैनाती की गई है। दिवाली पर्व पर आए दिन अघोषित कट लगते थे। इस बार अघोषित कटों से निजात मिलेगी।
-
वर्जन...
रोशनी के पर्व दिवाली पर अघोषित कट न लगे इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। जो शहर में जिस फीडर पर अघोषित कट लगेगा वहां जाकर दिक्कत दूर करेंगी। चार टीमें शहर में रहेंगी जबकि एक टीम को हेल्पलाइन नंबरों पर रहेगी। दिवाली पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
- वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम कार्यालय, महेंद्रगढ़