नारनौल। शहर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम पर धनतेरस के दिन वाहन लेने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग की है। हर शोरूम पर 100 से 150 वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है।
वाहन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए त्योहार पर कई आकर्षक ऑफर दे रही हैं। इसमें गाड़ी का कवर, किसी किसी गाड़ी पर 2 से लेकर 10 हजार तक का डिस्काउंट सहित कई अन्य ऑफर दे रही हैं।
बॉक्स:
23 स्कूटी और 159 बाइक की एडवांस बुकिंग की गई है। सबसे ज्यादा स्प्लेंडर बाइक की बुकिंग हुई है। बाइक व स्कूटी के साथ सीट कवर, ग्रिप कवर, मड फ्लैप, नंबर प्लेट कवर व बाइक का कवर फ्री दिया जा रहा है।-राजकुमार, शोरूम संचालक, हीरो।
बॉक्स:
टीवीएस की स्पाॅर्ट बाइक पर 2100 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 105 बाइक व स्कूटी की एडवांस बुकिंग हुई है। वाहनों पर कम हुई जीएसटी से इस बार कारोबार पहले की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद है।-रोहित संघी, शोरूम संचालक, टीवीएस।