फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ करें व्यापार, सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी : राज्य मंत्री

विज्ञापन
व्यापारियों को संबोधित करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहर के व्यापारियों ने रविवार को आजाद चौक स्थित गणपति प्लाजा में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का सम्मान समारोह किया। जिसकी अध्यक्षता जिला व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किए गए मंत्री के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सोच है कि उनके शासनकाल में आमजन भयमुक्त रहे। व्यापारी बिना कोई खौफ के व्यापार करें। इस शांति के बीच अगर कोई अपराध पनपता है तो उसे जड़ से उखाड़ने का काम प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्यापारी वर्ग सहित हर आमजन की सुरक्षा की जिम्मेवारी मेरी व मेरी सरकार की है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने शासन काल में व्यापारियों को अनेक तरह की रियायत देकर उनको लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों के हित सुरक्षित है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अपराध को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। जो लोग इसे बढ़ावा देंगे प्रदेश सरकार उनका भी इलाज करेगी। व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अपने आपको असहज महसूस ना करें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग को मानते हुए अब सोमवार और मंगलवार को बाजार खुले रहेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र, सुरेश चौधरी, वैध किशन वशिष्ठ, रोहताश चेयरमैन व माडूराम सैनी सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें