फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे लाइन के दोहरीकरण से दो दिन बंद रहेगा अंडरपास

Sun, 12 Jan 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन पर दोहरीकरण को लेकर अंडरपास पर ब्लाॅक लगेगा। राजस्थान के काठूवास से मिर्जापुर बाछौद तक लगभग 10 अंडरपास हैं। कार्य फरवरी के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा। इस कार्य के चलते कस्बा अटेली के नागरिकों को दो दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह अंडरपास मुख्य बाजार से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अन्य अंडरपास ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन पर बने हुए हैं। निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को भी परेशानी से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस समय विभाग का कार्य कस्बा अटेली के अंडरपास 29 सी फाटक पर बनाए गए अंडरपास पर चल रहा है। जिसके चलते यह अंडरपास 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। निर्माणाधीन कार्य से 2 दिन के लिए पुरानी मंडी व रेलवे रोड मार्केट से कटा रहेगा। व्यापार मंडल के प्रधान रतन गर्ग ने बताया कि रेल विभाग द्वारा रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य करने के लिए 2 दिन का समय बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें