फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
फोटाे नंबर- 17नारनौल में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आया अटेली का प्रतिनि​​धि मंडल। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन व उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर निर्माण कार्य के नाम पर समिति को केवल आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन

जनहित की इस मांग को लेकर रेलवे प्रशासन की उदासीनता के चलते समिति का धैर्य जवाब देने लगा है और इस कड़ी में आगामी रणनीति के लिए समिति ने 27 नवंबर तक अधूरे पड़े अंडरपास कार्य को शुरू कर पूरा करने की तिथि तय की गई है, तय सीमा में निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की स्थिति में समिति व ग्राम पंचायत तोबड़ा ने निर्णय लिया है कि 28 नवंबर से रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें