फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीलिंग प्लान के तहत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो 24 वाहनों की जांच करते नारनौल में पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने पूरे जिलेभर में सीलिंग प्लान के तहत विशेष अभियान चलाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों, मुख्य चौराहों और जिले की सीमाओं पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नाकेबंदी की। इस दौरान आने-जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगी गाड़ियां, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियानों से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। सीलिंग प्लान के दौरान जिले के सभी प्रमुख मार्गों को कवर करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी असामाजिक तत्व पुलिस की नजर से बचकर न निकल सके।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और विशेष अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें