फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की मेहनत रंग लाई : संदीप चौधरी

विज्ञापन
फोटो 6 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खुशी व्यक्ति करते।स्रोत प्रवक
विज्ञापन
नारनौल। रेस्ट हाउस में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट ने अरावली संरक्षण को लेकर आए फैसले पर खुशी जताई और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। संदीप चौधरी ने कहा कि पुनीत बुलान के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि यह निर्णय केवल कानून का नहीं बल्कि हमारे संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। बीते दिन शांतिपूर्ण और प्रभावशाली प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जब युवा एकजुट होते हैं, तो बदलाव अवश्य आता है।
पुनीत बुलान ने कहा कि उन्होंने सरकार को पहले ही अरावली संरक्षण को लेकर खुली चुनौती दी थी और यह सुनिश्चित किया कि यूथ कांग्रेस जनहित के लिए हर कदम उठाए। महेंद्रगढ़ में उनकी अगुवाई में यूथ कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और किसी भी दबाव या मंशा से नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

संदीप चौधरी ने कहा कि हमारी यूथ कांग्रेस जब एकजुट हुई, तो इसकी ताकत और संदेश सीधे सरकार तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला युवाओं की मेहनत और एकजुटता का स्पष्ट परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से विधायक मंजू चौधरी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें