फोटो नंबर-01महाराणा प्रताप नगर में सुंदरकांड का पाठ करते मंडल के सदस्य। संवाद
- फोटो : सर्दी और हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग।
नारनौल। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार रात धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने महाराणा प्रताप नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान अनिल शर्मा व दीपक शर्मा को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। अंत में यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद