फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या का आरोपी चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के गांव बापडोली में जमीन के विवाद में चाचा ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी के हमले से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को हुई इस घटना के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारनौल के गांव बापडोली निवासी अंकित ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका और उसके पिता के चाचा का मकान साथ-साथ है। उनकी पैतृक जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था, आरोपी बाबूलाल और उसके भतीजे मृतक सुरेंद्र सिंह के बीच पैतृक जमीन के एक भूखंड के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सुरेंद्र शुक्रवार को मोबाइल टॉवर की मशीन लगवा रहा था, इस पर बाबूलाल ने विरोध किया कि यह जमीन उनकी है। इस विवाद को लेकर रात के समय में आरोपियों ने कुल्हाड़ी से सुरेंद्र पर पीछे से गर्दन पर वार किया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए। जिसके तहत सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी बाबूलाल को घटना के 24 घंटे की भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आपसी जमीनी विवाद के चलते रंजिश रखते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें