फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदारों को अल्टीमेटम, सोमवार से हटेगा बाजारों का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बाजारों और शॉपिंग कांप्लेक्स में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान से पहले नगर पालिका की ओर से ई-रिक्शा के माध्यम से प्रमुख बाजारों और शॉपिंग कांप्लेक्स में मुनादी करवाई गई। इसमें दुकानदारों को अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों के बाहर किए गए पक्के निर्माण को स्वयं हटा लें और बरामदों में रखा सामान भी अंदर कर लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
शहर के बाजारों में लंबे समय से दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने और बरामदों पर कब्जा करने की शिकायतें मिल रही हैं। कई दुकानदारों ने निर्धारित सीमा से आगे तक सामान फैला रखा है। वहीं कुछ स्थानों पर पक्के निर्माण कर रास्तों को भी संकरा कर दिया गया है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। खासकर भीड़ के समय पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

मुनादी करवाकर दिया अंतिम अवसर
सोमवार से शुरू होने वाले अभियान को लेकर नगर पालिका ने दुकानदारों को पहले ही सूचित कर दिया है। मुनादी के माध्यम से उनसे बरामदों को खाली रखने और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने की अपील की गई है।
दुकानदार खुद हटाएं अतिक्रमण : रमेश सैनी
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि शहर में मुनादी करवाई जा रही है। सोमवार से कर्मचारियों को भेजकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान निर्धारित स्थान पर रखें और बरामदों को खाली करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें