फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से 14 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देकर ठगोें के खिलाफ कार्रवाई कर राशि दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव श्यामपुरा निवासी जयदेव शेखावत ने बताया कि वह दिल्ली के राजीव चौक पर एक कंपनी में नौकरी के लिए गया था। वहां पर हिना शाहू से मुलाकात हुई। उसने खुद को कंपनी का प्रबंधक बताया। महिला ने उसे झांसे में लेकर निखिल उर्फ अंकित उर्फ अनिकेत से मुलाकात कराई और रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
दिसंबर 2021 में निखिल ने रेलवे डीआरएम दिल्ली को रिश्तेदार बताकर उसे झांसे में ले लिया और अन्य जान-पहचान वालों की भी नौकरी लगवाने की बात कही। उसके बाद उसने आरोपी की अपने पिता से बात करवाई। आरोपी सतनाली आया और कुछ रुपये एडवांस में देने के लिए कहा। उसने प्रवीन को भी आरोपी से मिलवाया। जयदेव और प्रवीण ने उसे चार लाख रुपये व कागजात दे दिए। उसके 45 दिन बाद निखिल ने उसे व प्रवीण को ज्वाइनिंग लेटर भेज कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया। सितंबर में ज्वाइनिंग कराने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे व प्रवीण से अलग-अलग माध्यम से 7-7 लाख रुपये खातों में डलवा लिए।
विज्ञापन

निखिल के बुलाने पर ज्वाइनिंग लेटर लेकर वे नई दिल्ली डीआरपी कार्यालय में गए तो आरोपी नहीं मिला। उन्होंने अपने स्तर पर डीआरएम कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर दिखाए तो अधिकारियों ने कहा कि सभी कागजात नकली हैं। आपके साथ धोखाधड़ी की गई है। कार्यालय से बुकिंग क्लर्क की कोई नौकरियां नहीं निकाली गई है। इसके बाद उन्होंने निखिल के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। निखिल द्वारा बताए गए पतों पर गए तो वहां भी वह नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें