नारनौल। गीता महोत्सव पर 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिलास्तर पर दो पहलवानों का चयन किया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सुबह 10 बजे से ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
शाम तक दो पहलवानों का चयन कर लिया गया था। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 79 किलाेग्राम से कम भार वर्ग व 79 किलाेग्राम से अधिक भार वर्ग में जिला स्तर पर दो पहलवानों का चयन किया जाना था। इसके लिए स्टेडियम में सुबह से ही ट्रायल के लिए पहलवान आना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे ट्रायल शुरू किया गया। शाम तक जिला केसरी सूनवीर व चिराग का चयन किया गया।