फोटो संख्या:51-छात्र प्रियांशु--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र परेड शिविर 2024 के लिए हुआ है।
विश्वविद्यालय में छात्रा सुरभि यादव व छात्र प्रियांशु का चयन आगामी 14 से 23 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मददगार होती हैं। विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि शिविर हेतु विद्यार्थियों का चयन होना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक सुरभि यादव एवं प्रियांशु 14 से 23 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिस्सा लेंगे। दोनों स्वयंसेवकों का चयन 6 अक्टूबर को गुरुग्राम विश्वविद्यालय गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद हुआ है। इस 10 दिवसीय शिविर के दौरान उत्तर क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से चयनित लगभग 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे।
फोटो संख्या:51-छात्र प्रियांशु--स्रोत- हकेंवि