नारनौल। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महेंद्रगढ़, सतनाली एवं सिवानी रेलवे स्टेशन पर हाबड़ा-बाड़मेर और जयपुर-दिल्ली कैंट ट्रेन का ठहराव करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाड़मेर रेलसेवा 21 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 18.00 बजे आगमन व 18.02 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12324 बाडमेर-हावडा 22 जनवरी से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 04.28 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19701 जयपुर-दिल्ली कैंट रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा 19 जनवरी से सतनाली स्टेशन पर 02.40 बजे आगमन व 02.42 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा 20 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 02.51 बजे आगमन व 02.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 21 जनवरी से सिवानी स्टेशन पर 02.25 बजे आगमन व 02.27 बजे प्रस्थान करेगी।