फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सड़कों पर दो हजार बेसहारा गोवंश, मौत के बाद लोगों में रोष

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-शहर के भानाराम कॉलोनी में बैठा बेसहारा गोवंश का  झुंड--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सड़कों और बाजारों में घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। शहर में करीब दो हजार से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं जिनके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले गोवंश की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद शहरवासियों में रोष बढ़ गया है। गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग को लेकर 13 नवंबर को शहरवासियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
शहर में छह गोशालाएं हैं, फिर भी सड़कों पर गोवंश घूम रहे हैं। मुख्य बाजार, चौक-चौराहों, कॉलोनियों और सड़कों पर पशुओं के झुंड देखे जा सकते हैं। कई बार ये सड़क के बीच बैठ जाते हैं जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में टक्कर का खतरा और बढ़ जाता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाली महिलाओं और दूसरे राहगीरों को भी परेशानी होती है। नगर पालिका को अगस्त 2025 में चार लाख रुपये से 350 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजने थे, लेकिन अभियान तीन दिन में ही सिमट गया।
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 13 नवंबर को कमला भवन धर्मशाला में बैठक होगी। इसमें सभी वार्डों के लोग शामिल होकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाएंगे। नगर पालिका को गोवंश पकड़ने के लिए विशेष टीम बनानी चाहिए और पकड़े गए पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
बैठक में गोवंश की पहचान और संख्या का सर्वे, विशेष अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ना, गोशालाओं की क्षमता के अनुसार गोवंश भिजवाना, मुख्य सड़कों और बाजारों को पशुओं से मुक्त कराना, अभियान की नियमित निगरानी और जिम्मेदारी तय करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
..................
बेसहारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बाजारों और मुख्य सड़कों पर झुंड के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही कदम उठाने चाहिए।- दीपक जांगड़ा, मोहल्ला बास
.................
कई बार गोवंश आपस में लड़ते हुए दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का अकेले सड़क पर निकलना जोखिम भरा हो गया है। छह गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों पर पशुओं की संख्या कम नहीं हो रही।- नरेंद्र सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा

वर्जन
नगर पालिका ने गोवंश पकड़ने का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा हुआ है। करीब एक हजार बेसहारा गोवंश पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। साथ ही कमेटी बनाकर नियमित निगरानी और जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:59-शहर के भानाराम कॉलोनी में बैठा बेसहारा गोवंश का  झुंड--संवाद

फोटो संख्या:59-शहर के भानाराम कॉलोनी में बैठा बेसहारा गोवंश का  झुंड--संवाद

फोटो संख्या:59-शहर के भानाराम कॉलोनी में बैठा बेसहारा गोवंश का  झुंड--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें