फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों के निरीक्षण में दो अध्यापक गैर हाजिर मिले

Sun, 23 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली के प्राचार्य डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने अध्यापक हाजिरी रजिस्टर को जांचा। दो अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। लेकिन जब उन्होंने रजिस्टर जांचा तो अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी संलग्न पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों के कक्षों में जाकर पढ़ाई का स्तर तथा मध्याह्न में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची और उपस्थित विद्यार्थियों से भी जानकारी ली। उपस्थित मिड-डे-मील प्रभारी को कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए मेन्यू के आधार पर ही विद्यार्थियों को साफ-सुथरा और बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन परोसें।
उन्होंने अध्यापकों को हिदायत देते हुए कहा कि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त समय देकर उनकी कमजोरी दूर करवाएं। समय पर स्कूल आने, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के आदेश दिए। रामावि धोली के लिपिक सुजान मालड़ा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. ईश्वर चंद्र शर्मा ने शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली के अलावा राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला पाली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धोली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भुरजट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें