नारनौल। श्रद्धालुओं के लिए जयपुर-शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) और मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना व कैथल आदि के श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम जाना आसान होगा।
इनमें जयपुर-शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी ट्रेन एक से शुरू होगी, जो 15 मार्च तक चलेगी। वहीं मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र-मदार 9 से 12 मार्च तक चलेगी। यह मदार से नारनौल स्टेशन पर 13:45 पहुंचेगी। इसके बाद दो मिनट का ठहराव कर 13:47 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। वहीं कुरूक्षेत्र से चलकर नारनौल स्टेशन पर 2:59 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव कर 3:01 बजे मदार के लिए रवाना होगी। वहीं जयपुर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन नारनौल 10:16 मिनट पर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:18 बजे शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी। वहीं शकूरबस्ती-जयपुर स्पेशल ट्रेन नारनौल 19:19 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 19:21 जयपुर के लिए रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726 शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) मेला स्पेशल ट्रेन एक से 15 मार्च तक शकूरबस्ती से 15.50 बजे रवाना होकर 22.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, झज्जर, अस्थल बोहर व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 09727 मदार (अजमेर)-कुरूक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 12 मार्च तक (4 ट्रिप) मदार से 9.20 बजे रवाना होकर 19.40 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728 कुरूक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल ट्रेन 9 से 12 मार्च तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से 21.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 8 बजे मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना व कैथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी के एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।