फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में दो रेडियोग्राफरों ने संभाला कार्यभार, पहले दिन किए 150 एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ऑनलाइन तबादला नीति के तहत दो रेडियोग्राफरों की नियुक्ति की गई है। डॉ. विशाल कुमार और डॉ. नरेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

दोनों के काम शुरू करने के पहले ही दिन करीब 150 मरीजों के एक्स-रे किए गए। दो रेडियोग्राफर मिलने से जांच व्यवस्था में तेजी आने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नागरिक अस्पताल में महेंद्रगढ़ शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें सड़क हादसों में घायल, हड्डियों में चोट और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर एक्स-रे करवाना उपचार का जरूरी हिस्सा होता है। रेडियोग्राफरों की कमी के कारण मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार दर्द से परेशान मरीजों को भी जांच के लिए घंटों बैठना पड़ता था। अब दो रेडियोग्राफर होने से काम का बंटवारा होगा और जांच प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।
गांव खुडाना निवासी रमेश ने बताया कि पैर में दर्द होने पर डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने की सलाह दी थी। मरीजों की अधिक संख्या के कारण जांच के लिए इंतजार करना पड़ता था। दर्द में लंबे समय तक बैठना मुश्किल होता है। अब दो रेडियोग्राफर होने से जल्दी जांच की सुविधा मिलेगी।
गांव पाली निवासी अमर सिंह ने बताया कि परिवार के दो सदस्यों के एक्स-रे करवाने के लिए पहले दो दिन तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे। अब पहले ही दिन काम हो गया। इससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें