फोटो संख्या:65 कनीना में सब इंस्पेक्टर बनने पर युवाओं को सम्मानित करते लोग। स्रोत: पाठक
कनीना। कस्बे के दो युवाओं का दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ। दिल्ली पुलिस में चयनित होने वालों में वैशाली निवासी वार्ड नंबर आठ व वार्ड 10 निवासी सचिन शामिल हैं। दोनों की इस सफलता को नगर के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन डॉ. रिंपी लोढ़ा, उनकी पूरी पार्षद टीम एवं बाबा लालगिरी महाराज की टीम की ओर से जगमाल बोहरा व पंकज सिंह ने चयनित युवाओं के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया व उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
सम्मान समारोह के दौरान चेयरमैन डॉ. रिंपी लोढ़ा ने कहा कि वैशाली पुत्री विनोद कुमार व सचिन पुत्र प्रमोद ने उपलब्धी पर बधाई दी है। कनीना के युवाओं की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने दोनों चयनित युवाओं को नगर का गौरव बताया। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद मनोनीत नीलम कुमारी, पवन मिस्त्री, मनफूल सिंह आर्य, विनय एडवोकेट, सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।