फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात करोड़ की लाइटों से जगमग होगा पूरा शहर, नपा का सर्वे शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:61 शहर का स्टेट हाईवे 148बी, जहां पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में लाइटिंग व्यवस्था सुधारने के लिए सात करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के प्रथम चरण में स्टेट हाईवे 148बी पर महाराजा शूरसैनी चौक से रिवासा पुल तक 1.62 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे चरण में शहर के मुख्य चौक-चौराहों, वार्डों की गलियों, मुख्य सड़कों एवं बाजारों में निजी एजेंसी के माध्यम से सर्वे शुरू कर दिया गया है। आगामी तीन माह के समय में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पूरे शहर को रोशन किया जाएगा।
इसके प्रथम चरण में स्टेट हाईवें 148बी पर लाेक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रीशियन ब्रांच की ओर से जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं और फरवरी से काम शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

वहीं रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी जाएगी। रिवासा पुल से महाराज शूर सैनी चौक तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में करीब 50 से अधिक बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। गत आठ दिसंबर को विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इन जगहों ने लाइटें लगाने का योजना
स्टेट हाईवे के अलावा शहर के रेलवे रोड, गोशाला रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग के अलावा मुख्य बाजारों में लाइटें लगाने की योजना है। साथ ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। नगरपालिका की इस योजना के अनुसार शहरी दायरे में विकसित किए जाने वाले मॉडल रोडों के लिए भी लाइटों की व्यवस्था कराई जाएगी।

- वर्जन:
शहर में लाइटिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए सात करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। मार्च में यह एजेंसी सर्वे रिपोर्ट सौंपेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पूरे शहर में जरूरत के अनुसार लाइटें लगवाई जाएंगी। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें