फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर नारनौल की पुलिस ने बुधवार की रात में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था। बदमाशों के खिलाफ मारपीट, लड़ाई-झगड़े सहित अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देवेंद्र उर्फ लारा निवासी मोहल्ला जमालपुर और आशीष उर्फ गोलू निवासी पटीकरा नारनौल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना शहर नारनौल की पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ लारा को अदालत में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। उसके खिलाफ मारपीट, लड़ाई-झगड़े के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पांच हजार रुपये के दूसरे इनामी बदमाश आशीष उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मारपीट और भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें