फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो निजी स्कूल बसों की भिड़ंत, हादसा टला

विज्ञापन
फोटो 02 हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व आमजन। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नेशनल हाईवे 148 पर नांगल नुनिया के समीप सोमवार को सुबह करीब 8 बजे धुंध में दो निजी स्कूल बसों की भिड़ंत हो गई। इसमें कई बच्चों को चोटें आई। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। थनवास के यदुवंशी स्कूल और भुंगारका के बालाजी स्कूल की बसों की भिड़ंत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कूल जाने के लिए यदुवंशी स्कूल की बस रांग साइड चल रही थी। इसी दौरान सही साइड आ रही बालाजी स्कूल की नांगल नूनिया मोड पर बस धुंध के कारण यदुवंशी स्कूल की बस से टकरा गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बसों से बाहर निकाला और नांगल चौधरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बसें बच्चों को लेने के लिए विभिन्न गांवों में पुहंच रही थी लेकिन यदुवंशी स्कूल थनवास और बालाजी स्कूल भुंगारका की स्कूल बसें जब नेशनल हाईवे 148बी पर पंहुची तो एक दूसरे से आपस में टकरा गई। नांगल चौधरी के थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें