रेवाड़ी। अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत: कोच
रेवाड़ी। ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी के दो खिलाड़ियों का अंतर चयन विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में ज्योति और हिमांशु शर्मा शामिल हैं। ज्योति राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं जबकि हिमांशु शर्मा राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से ट्रायल आयोजित किए गए थे। कोच दीपचंद यादव ने बताया कि लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर में होगी जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता फकीर मोहन विश्वविद्यालय उड़ीसा में होगी।
यह प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च तक होगी जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बलडोदिया, खजांची एडवोकेट होशियार सिंह, जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरमैन श्रुति शर्मा और प्रशिक्षक दीपचंद यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।