फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस से शिकायत

Sun, 09 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- शहर थाना में ​​​शिकायत सौंपते दुकानदार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राव तुलाराम चौके के समीप बंद पड़े प्लॉट पर कब्जे के लिए दो पक्षों में कहासुनी हो गई। रविवार को कृष्णा मार्केट यूनियन की अगुवाई में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़ित जयपाल गोस्वामी ने बताया कि उनकी तुलाराम चौक पर 394 वर्ग गज जमीन है और उन्होंने इसकी चहारदीवारी कर गेट लगा रखा है। शनिवार को पालड़ी निवासी कुछ युवक वहां पर आए और प्लॉट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां पर उन्होंने कब्जा करने की नीयत से वहां पर निर्माण सामग्री डलवा दी और कार्य शुरू कर दिया।
जब उन्होंने वहां आकर रोकने की कोशिश की तो उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। शिकायतकर्ता जयपाल का कहना है कि उसके पास जमीन का पूरा रिकॉर्ड है और सभी कागज हैं। आरोपी युवक उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कब्जा छुड़ाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



वर्सन:
शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को सोमवार को कागज के साथ पुलिस थाने में पेश होने का समय दिया गया है। इसमें कागज की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-पवन कुमार, शहर थाना प्रबंधक, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें