फोटो 8बूस्टर स्टेशन में लीकेज के कारण भरा हुआ पानी व डूबी हुई मोटर।संवाद
नांगल चौधरी। वार्ड नंबर 6 में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए बूस्टिंग स्टेशन की नई लाइन के वाॅल्व लीक हो गए हैं। इससे स्टेशन में पानी भर गया। इससे 50-50 हार्स पावर की दो मोटर पानी में डूब गई।
पानी में डूबने के कारण दोनों मोटर खराब हो गई है। जो कि करीब एक साल पहले ही लगाई गई थी। बाहर की तरफ लगी तीसरी मोटर सही होने के कारण पानी सप्लाई बाधित नहीं हुआ। भरा पानी निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि नपा के वार्ड नंबर 4, 5, 6 और 7 व 8 में पानी सप्लाई के लिए वार्ड नंबर 6 नदी में जाने वाले रास्ते पर बूस्टर स्टेशन बनाया गया था।
पार्षद प्रतिनिधि बंटी ने बताया कि लापरवाही यह रही कि विभाग ने समय रहते लीकेज को ठीक नहीं करवाया। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गोविंद हुड्डा ने बताया कि बीते दिन सप्लाई बढ़ाने के मकसद से एक और लाइन जोड़ी थी। इसके लगी एक फ्रेंच वॉल्व में लीकेज हो गया था।