फोटो नंबर-03हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान कवि ओसिन शुक्ला को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य। स
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विद्यालय में हिंदी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी मातृभाषा ही नहीं बल्कि संस्कृति और पहचान का आधार है। प्राचार्या सीमा यादव ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और उपयोग को दैनिक जीवन में बढ़ावा देना हर नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, विचारों की अभिव्यक्ति का साधन है।
वहीं कवि ओशीन शुक्ला ने कविता ''शब्द शब्द से रस बरसे, मन को छू ले अलंकार सुनाकर सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश गांधी और विजय पाल यादव ने भी अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, बुलबुल, रोहतास व रामनिवास सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।