फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- नौताना में हत्या के मामले में आरोपी सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में --स्रोत- पुलिस - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
कनीना। गांव नौताना में गाड़ी से टक्कर मारकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव नौताना निवासी सतेंद्र व विशाल को ओर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए डंडे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी अंकित व नीरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के बाद सतेंद्र और विशाल से वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने बाद फरार हो गए थे। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस जांच में खुलसा हुआ है कि आरोपियों की मृतक के लड़के और उसके साथियों के साथ आपस में हुई कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता जोगेंद्र निवासी नौताना ने बताया था कि उसके बड़े भाई सूबे सिहं का लड़का हैप्पी व उसके साथी कुलदीप व नवीन, तीनों 28 नवंबर रात करीब दस बजे घर के सामने गली में खड़े थे।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी नीरज, अंकित, सतेंद्र, व विशाल स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे और उनके साथ मारपीट की थी। उसका भाई सूबे सिंह वहां पहुंचा तो आरोपी नीरज व उसके साथी वहां से चले गए थे। कुछ समय बाद गाड़ी से उसके भाई को सीधे टक्कर मार दी थी जिससे उसके भाई सुबे सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें