फोटो 07नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करती गिरि बाला। डीआईपीआरओ
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग नालसा (डॉन) योजना-2025 और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग नशा मुक्त अभियान के तहत नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत आत्मनियंत्रण से दूर कर देती है और उसे विनाश की ओर ले जाती है।
ऐसे में नशा मुक्ति की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। नशा करने से शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। नशा हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। नशे से पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से गुस्से का शिकार हो जाता है। साथ ही पारिवारिक संबंध बिगड़ जाते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट हो जाती है।
मेडिकल अधिकारी रवि ने भी विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. हवासिंह, डॉ. मीना कुमारी व अशोक स्वंय सेवक मौजूद थे।