फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेल में मिले दो मोबाइल फोन, पुलिस को दी शिकायत

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला जेल नसीबपुर में जांच के दौरान जेल वार्डर को बंडल में लिपटे हुए दो मोबाइल फोन मिले। इस संबंध में जिला जेल के उप अधीक्षक ने महावीर चौकी पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

उप अधीक्षक सरवर सिंह द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सायं करीब सवा छह बजे ब्लॉक नंबर एक में बाहरी चाहरदिवारी से बाॅल में लपेटकर फेंका गया एक बंडल ब्लॉक नंबर एक में ड्यूटी पर तैनात वार्डर नादान सिंह द्वारा पकड़ा गया। इसको खोलने पर उसमें दो मोबाइल फोन बैटरी सहित मिले। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। उप अधीक्षक ने महावीर चौकी पुलिस से उक्त मोबाइल फोन को चाहरदीवारी से बोलिंग द्वारा मंगवाने वाले बंदियों व बाहर से बोलिंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जांच पड़ताल कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की शिकायत दी है। उप अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें