फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला के पर्स ने निकाले 50 हजार रुपये

Thu, 06 Jul 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बैंक से पैसे निकलवाकर रेस्टोरेंट से सामान लेने गई महिला के पर्स अज्ञात युवक द्वारा 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में महिला ने पुलिस ने शिकायत दी है। शहर के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक महिला ने बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाए थे। पैसे निकलवाकर महिला ने उक्त रुपये को अपने पर्स में रख लिया और रास्ते में एक रेस्टोरेंट में रुककर कुछ सामान लेने गई। यहां महिला ने अपना पर्स व अन्य सामान टेबल पर रख दिया। इस दौरान महिला का बैंक से पीछा कर रहे युवक ने बड़ी चालाकी से महिला के पर्स में रखे 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। महिला का जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जिसमें एक युवक रुपये निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें