नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा में सचिन कृष्ण शर्मा ठेकेदार की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या किए जाने की निंदा की गई। 2 मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
सभा प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह धर्म पूछकर पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को गोली मारने का कार्य किया है यह एक मानवता के नाम पर कलंक है। इस मौके पर सुनील गौड़, कृष्ण शर्मा, रामनिवास शर्मा, दया किशन शांडिल, भागीरथ शर्मा, तीरथ शर्मा, लखपत राय शर्मा, पवन शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।