फोटो 22युवक का अपहरण करने वाले संदिग्ध बाइक सवार।स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
नारनौल। स्कूल से लौट रहे एक छात्र का दिनदहाड़े अपहरण करने व उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें बाइक सवार युवक अपहरण कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत भी दी है।
शहर के मोहल्ला पुरानी सराय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका 18 वर्षीय लड़का वासुदेव सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 31 दिसंबर को वह स्कूल से घर आ रहा था तो बाइक पर सवार दो युवक आए और उसे रोक लिया।
इसके बाद मारपीट कर बाइक पर बैठाकर ले गए। वहां से शहर के बाहर खेतों में ले जाकर मारपीट की। इस दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस को देखकर युवक भाग गए। मारपीट की वजह से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
वर्जन:
थाना शहर नारनौल में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा उसको बाइक पर बैठाकर ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। -मुकेश कुमार, शहर थाना प्रभारी नारनौल