फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा जयरामदास के मंदिर में लगाई धोक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम पर बुधवार को आयोजित मेले में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के मंदिर में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर खुशहाली की कामना करते हुए बाबा जयरामदास की समाधि स्थल पर धोक लगाई।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीमें भी तैनात रही। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर में जैमर लगाए गए। सुबह चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
मंदिर कमेटी व बाबा के भक्तों की करीब 200 सदस्यों की टीम ने मेला में व्यवस्थाएं बनाने में सराहनीय योगदान दिया। पिछले दस दिनों से चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब दो हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एक माह से की गई तैयारियों व मंदिर की भव्यता से सभी को आकर्षित किया। देशभर में बाबा के भक्तों की मान्यता के चलते हैदराबाद, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित देशभर से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित बाबा के समाधि स्थल पर धोक लगाई।
बुधवार देर शाम तक कुश्ती दंगल एवं वॉलीबाॅल के मुकाबले जारी रहे, जबकि क्रिकेट, दौड़, व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बाबा के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरूआत सुबह के समय साधु-संतों को प्रसाद वितरण के साथ की गई। देशभर से विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों ने पहुंचकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें