महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 14 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभांवित होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय में सीयूईटी के तहत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा के 42 कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी डॉ. तेजपाल ढ़ेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि अब 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 23 से 25 जनवरी तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।