फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में झगड़ा, एक घायल, कार में लगाई आग

विज्ञापन
कार आग से जलती हुई। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जमालपुर में वीरवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच किसी ने कार में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला जमालपुर में वीरवार सुबह दस बजे एक ही परिवार के दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट के लोग गाड़ी में लाठी डंडों के साथ आये और दूसरे गुट के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। बाद कुछ लोगों ने कार को आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी विकास ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें