जिले में शुक्रवार नौ नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 285 हो गई हैं। अभी तक जिले में कुल 185 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 90 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में दो जुलाई तक 74404 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44020 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7432 सैंपल भेजे गए हैं। 337 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। --