फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोल्डड्रिंक लेने गए थे दो दोस्त, आए तो बाइक पर रखे मिले कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास से गुजर रही जेएलएन नहर में डूबने से दो युवकों की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों की डूबने के कारण माैत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के अनुसार रेवाड़ी जिले गांव कोलाना निवासी प्रवीन कुमार व मनेठी निवासी हिमांशु, आशीष व आर्यन चारों दोस्त थे तथा रविवार दोपहर को नहर में नहाने के लिए आए थे।
विज्ञापन


जिला रेवाड़ी के गांव कोलाना निवासी राजेश कुमार उर्फ महेश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी काम करता है। उसके दो लड़के हैं, बड़ा लड़का अजय व छोटा लड़का प्रवीन कुमार दोनों अविवाहित थे। रविवार को उसके लड़के प्रवीण के पास हिमांशु का फोन आया था।
प्रवीन हिमांश के साथ बाइक पर कहीं जाने के लिए कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी ने प्रवीण के पास फोन किया तो प्रवीण का फोन हिमांशु ने उठाया था और कहा की प्रवीण उसके साथ है। जब उसकी पत्नी ने दोबारा फोन करने पर फोन हिमांशु ने ही उठाया और बताया कि प्रवीण नहर में गिर गया।
विज्ञापन


मृतक प्रवीन के पिता के अनुसार हिमांशु व आशीष ने बताया कि प्रवीण व आर्यन हमारे साथ मोटरसाइकिल पर बैठक नहर में नहाने आए थे। नहर पर आने के बाद हिमांशु व आशीष नजदीक कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए गए थे। कुछ समय बाद हिमांशु व आशीष वापस नहर पर आए तो प्रवीण व आर्यन के कपड़े व मोबाइल फोन नहर के पास खड़ी बाइक पर मिले। प्रवीण व आर्यन नहीं मिले। मृतक प्रवीन के पिता ने चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नहर में नहाने के दौरान 2 युवकों की डूबने से हुई मौत के बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। सोमवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। प्रवीण दो भाइयों में छोटा था। वह बावल में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। आर्यन भी 2 भाई थे। दोनों भाइयों में आर्यन छोटा था। वह भी कार्य करने के लिए बावल कंपनी में जाता था। दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पंप हाउस पर उनको मनेठी निवासी हिमांशु और आशीष भी मौके पर ही मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें