फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर काटे एक-एक हजार रुपये के दो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम ने जेईई योगेश कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में औचक छापेमारी की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के एक-एक हजार रुपये के दो चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता बैनर लगाए गए हैं। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें