फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के वार्ड-12 की गलियों में भरा दो-दो फीट पानी

Sat, 12 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से कनीना नगर पालिका क्षेत्र में कई जगह तालाब बन गया है। वार्ड नंबर 12 में गलियों में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। इससे 200 घरों की आबादी को घर से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका ने पानी निकासी के लिए समय रहते प्रबंध नहीं किया। खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। महेंद्र सिंह ने बताया कि गली में जल भराव होने के कारण उनके मकानों में दरार आनी शुरू हो गई हैं। अधिक समय तक पानी का ठहराव रहा तो मकान गिरने का खतरा मंडराने लगा है।
मनोज कुमार ने बताया कि गली में पानी जमा होने की वजह से उनके पूरे घर में दरार आ गई। वहीं फर्श भी धंस गया है। इससे मकान कभी भी गिर सकता है। मकान को खाली कर दिया है। पीड़ित महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 वर्ष पूर्व ही करीब 20 लाख रुपये की लागत से नया मकान बनाया था, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की अधिकारियों की लापरवाही के चलते जल निकासी कि कोई व्यवस्था नहीं की। इससे अधिकांश गलियों में दो से तीन फीट पानी जमा है।
विज्ञापन

-
वर्जन:
बरसात अधिक होने की वजह से वार्ड नंबर 12 व 13 में जलभराव हो गया है। पानी निकासी के लिए ट्रैक्टर चालित पंप सेट लगाए हुए हैं। जो लगातार पानी की निकासी कर रहे हैं। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

- कपिल कुमार, सचिव नगरपालिका, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें