फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके के विरोध में दो बुजुर्ग धरने पर बैठे

विज्ञापन
फोटो 8 शराब के ठेके विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के धन्नौदा रोड पर ठेके को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग अब भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। धरना सोमवार को 17वें दिन में पहुंच गया। सोमवार को भूख हड़ताल पर 80 वर्षीय किशोरी लाल और 84 वर्षीय रोहतास बैठे।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। 17 दिन का समय बीतने के बाद भी शराब का ठेका नहीं हटाया गया। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ जा रही है।
प्रदर्शनकारी अब आंदोलन को तेज करने की तैयारी में हैं। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि प्रशासन ने अगर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों को जोड़ने की मुहिम तेज की गई है। प्रदर्शनकारी शहर की मुख्य सड़कों पर बैनर लेकर मार्च भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर शाम को लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक शराब का ठेका नहीं हटेगा वह धरने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें