कनीना रोड पर एक ट्राला और मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। मोटरसाइकिल महेंद्रगढ़ की तरफ से कनीना जा रही थी। जबकि ट्राला कनीना से महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 10:20 बजे बुचावास 152 D से 300 मीटर आगे कनीना रोड पर एक ट्राला और मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। मोटरसाइकिल महेंद्रगढ़ की तरफ से कनीना जा रही थी। जबकि ट्राला कनीना से महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहा था। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार नितिन (27) पुत्र विनोद निवासी बवानिया और सुमन (25) पत्नी सुरेश वासी बचीनी की मौत हो गई। ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। शवों को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ भिजवा दिया गया है।