गांव पाथेड़ा में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में बाजरे की कड़बी (पशुचारा) जल गई। ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद एक गाड़ी पहुंची। एक गाड़ी से आग पर काबू न होता देख दमकल कर्मचारियों ने दूसरी दमकल गाड़ी को भी बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों व दमकल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक दर्जन से अधिक किसानों द्वारा सती माता मंदिर के पास एकत्रित की गई करीब 20 एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई। मैनपाल, ओमप्रकाश, रनिया, सतेंद्र, सतबीर, किरणपाल सहित छह अन्य किसानों की कड़बी जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से कड़बी में आग लग गई थी।